सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का भव्य उद्घाटन
डा महेश गौड़ ने युवाओं को दिया समाज सेवा का संदेश
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, महावीर छपरा, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राथमिक पाठशाला, सेवई में हुआ।
शिविर का उद्घाटन सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय, प्रमुख – धरा धाम इंटरनेशनल एवं मानद कुलपति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ पांडेय ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों से समृद्ध करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश गौड़ ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह शिविर छात्रों में समाज सेवा और नेतृत्व के गुणों का विकास करने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार यादव दिनेश कुमार गुप्ता ने शिविर के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस मौके पर एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरनेश्वर सिंह, विनय प्रकाश, आकाश शुक्ला, एवं पंचानन पांडेय ,प्रधानाध्यापक शंभू कुमार यादव, सोनम आनंद, आईसा खातून ,कुसुम लता, दीपिका राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शिविर का शुभारंभ दिशा मद्धेशिया, आरुषि, शुभम पासवान और अजय कुमार शुभम विश्वकर्मा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के मधुर गायन से हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शिविर के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने सामुदायिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया।