—
भारतीय विद्वत् महासंघ के तत्वावधान में तिथि पत्र पंचांग का लोकार्पण सम्पन्न
मुख्य अतिथि रहे जिम्बाब्वे धराधाम प्रमुख, मानद कुलपति डॉ. सौरभ पाण्डेय
गोरखपुर। भारतीय विद्वत् महासंघ द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में व्रत, पर्व एवं त्योहारों पर आधारित तिथि पत्र पंचांग (कलेंडर) का भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिम्बाब्वे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एवं धराधाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय रहे। अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र ने की, जबकि संचालन महासंघ के महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ‘ज्योतिषाचार्य’ द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. पाण्डेय ने कहा कि यह तिथि पत्र पंचांग विद्वानों द्वारा सामूहिक निर्णय एवं गहन विचार के बाद तैयार किया गया है, जो सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए उपयोगी, सुलभ एवं धर्माचार्य-मान्य है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार का प्रभावशाली माध्यम बताया।
इस अवसर पर संरक्षक सदस्य पं. अश्विनी कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राजेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पं. शेषमणि पाण्डेय एवं मंत्री पं. रमेश पाण्डेय ने पंचांग की विशेषताओं एवं वैज्ञानिक आधार पर आधारित तिथियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
पं. अश्विनी तिवारी, पं. मुक्तिनाथ उपाध्याय, पं. राधाकृष्ण पाठक, पं. गणेश पाण्डेय, पं. ब्रह्मानंद मिश्र, पं. सत्यदेव मिश्र, पं. अजीत मिश्र, पं. अजय पाण्डेय, पं. गणेश तिवारी, प्रेमलता गिरी (अध्यक्षा, महिला संघ), पं. वैद्यनाथ द्विवेदी, पं. विनय शुक्ल, पं. अभिषेक तिवारी, पं. उपेन्द्र तिवारी, पं. प्रद्युम्न शुक्ल, पं. आदित्य कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य विद्वानों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।
समारोह में पंचांग के वितरण के साथ-साथ भावी आयोजनों को लेकर भी विमर्श किया गया तथा सनातन धर्म से जुड़े शोध एवं संवाद को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
—