June 4, 2026
IMG-20250410-WA0147

स्वयं एलोपैथी विधा के चिकित्सक थे हैनीमन : राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज : जनसामान्य को कुछ और बेहतर देने की कोशिश का सकारात्मक प्रयास है होम्योपैथी।

यह बातें विधायक राजेश त्रिपाठी ने कही। वे क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयोजित हैनिमन जयंती  समारोह व हैनीमन की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित छात्रों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि डा. हैनिमन स्वयं एलोपैथी विधा के चिकिसक थे लेकिन आमजन को कुछ नया और बेहतर देने की तलाश में उन्होंने होम्योपैथी की खोज किया था। उन्होंने शिक्षार्थी चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखे और इसके साथ ही कुछ नया करने की सोच भी अपनावें। कहा कि चिकित्सकों को धरती का भगवान इसीलिए कहा जाता है कि वे कभी भी अपने मरीजों में जाति, धर्म या सम्प्रदाय के आधार पर भेद भाव नही करता।  इसके पूर्व प्राचार्य डा. राजेश कुमार वर्मा ने अपने स्वागत भाषण में सभी का आभार प्रकट किया। अंत में छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्जवलन से किया गया। इस दौरान छात्र चिकित्सकों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केक काट कर विश्व होम्योपैथी दिवस के साथ डा. हैनिमन के जन्मदिन की बधाई दी। नपंअ प्रतिनिधि महेश उमर, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. राजुल सिंह, डा. एबी सिंह, डा. आलिया, डा. पीएस त्रिपाठी, डा. विवेक पांडेय, डा. स्वाती पांडेय, डा. मंजीत मिश्र, डा. अनुराग यादव, डा. संतोष सिंह, डा. अजय शुक्ल, डा. परमहंस सिंह, डा. प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *