June 4, 2026
IMG-20250410-WA0204

न० पंचायत ने पकड़ ली है विकास की एक्सप्रेस: राजेश त्रिपाठी

 

बड़हलगंज: नगर पंचायत में तेजी से विकास हो रहा है, हर तरफ विकास कार्य दिखाई दे रहें है। ऐसा लगता है कि नगर पंचायत ने विकास एक्सप्रेस पकड़ ली है।

 

उक्त बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार को उपनगर के लेटाघाट पर 244 लाख की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि विगत के कार्यकाल में नगर पंचायत में विकास की रफ्तार पैसेंजर ट्रेन की तरह हो गई थी, लेकिन अब जिस तरह से चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहा है ऐसा लगता है कि नगर पंचायत ने विकास एक्सप्रेस पकड़ लिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि बड़हलगंज में कई करोड़ रुपए के विकास कार्य संचालित हो रहें है। उन्होंने बताया कि विधायक श्री त्रिपाठी के प्रयास सेपूर्वांचल विकास निधि से निर्मित हुए लेटाघाट के सुंदरीकरण का लोकार्पण जबकि नगर पंचायत के वंदन योजना से लेटाघाट से दाई तरफ सीढ़ी का निर्माण कार्य व लक्ष्मीनारायण मंदिर के बगल में हाल का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, सभासद दीपक शर्मा, सुदीप वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, ऋषि चंद, राजीव मिश्रा, दीपक गौंड, रामदास मद्धेशिया, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, अमूल्य चतुर्वेदी, संजय सोनकर, अनंत नारायण गुप्ता, अजय सर्राफ, अश्वनी, राजकुमार निगम, रईस अब्बास, पप्पू शर्मा, गौरव उमर, राहुल तिवारी, राजू गुप्ता, श्रीराम मद्धेशिया, तारकेश्वर वर्मा, कार्तिक त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *