June 4, 2026

महाविद्यालय की लोकप्रियता से तथा कथित विरोधी बेचैन कर रहे दुष्प्रचार ।

बड़हलगंज गोरखपुर

पार्वती पीजी कालेज  की डिग्री को सोशल मिडिया मे फर्जी लिखने वालो के खिलाफ कालेज देगा लिगल नोटिस

ऐसी घृणित कार्य करने वालो के खिलाफ भड़का आक्रोश हो कारवाई – प्रबंध समिति

कालेज से डिग्री लेकर हजारो छात्राएं सरकारी सेवाओ से लेकर प्राइवेट संस्थानो मे कर रही नौकरी

 

 

पार्वती  पी.जी. कॉलेज, दोहरीघाट की लोकप्रियता से परेशान होकर कुछ तथा कथित फर्जी पत्रकार यूट्यूबरो  द्वारा महाविद्यालय के खिलाफ भ्रामक एवं तथ्यहीन दुष्प्रचार करने व किसी की सह पर असामाजिक तत्वों द्वारा कॉलेज की छवि को धूमिल करने को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा ऐसे तत्वो के खिलाफ लीगल नोटिस देने का भी निर्णय लिया गया।

कालेज के प्रबंधक लालबिहारी दूबे ने कहा कालेज के साथ तथाकथित लोगो द्वारा कुचक्र कर फर्जी यू ट्यूबर पर गलत पोस्ट कर रहे है ।   जो पूर्णतया गलत और निंदनीय है. महाविद्यालय के विरोधी लोग महाविद्यालय की प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं एवं इसकी छवि खराब करने के लिए कुछ भी दुष्प्रचार कर सकते हैं. वस्तुतः हमारे कॉलेज के समस्त पाठ्यक्रम राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय के निर्देश / आदेश के अनुपालन में संचालित होते हैं, किसी पाठ्यक्रम में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. यहां से पढ़ी-लिखी हजारों छात्राएं आज सरकारी नौकरियां कर रहे हैं और आगे भी सरकारी/प्राइवेट नौकरियों में चयनित होती रहेगी. कुछ तथाकथित लोग बिना कॉलेज के बारे में कोई जानकारी प्राप्त किये या बिना कॉलेज के किसी जिम्मेदार व्यक्ति से तथ्यों के बारे में पूछ -ताछ किये अनर्गल व तथ्यहीन समाचार प्रकाशित कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं, जो निंदनीय है. कॉलेज प्रबंधन उनके खिलाफ कुछ लीगल कार्यवाही करने पर विचार कर रहा है. कॉलेज के संरक्षक श्री त्रिलोकी सोनकर जी नें कहा कि महाविद्यालय की प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता से कुछ विरोधी इतनी ईर्ष्या करते हैं कि किसी भी निम्न स्तर पर गिरकर कॉलेज का दुष्प्रचार करते हैं.

उक्त बैठक मे  समिति के अनिरूद्ध तिवारी, राजेश यादव, बिरेन्द्र राय,प्रेम शंकर,सुरेन्द्र कुमार, संजय कुमार समेत आदि लोग मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *