June 4, 2026
IMG-20250509-WA0248

कवि सर्वेश कान्त वर्मा ‘सरल’ द्वारा सम्पादित साझा काव्य संग्रह ‘भाव वाटिका’ का भव्य विमोचन सम्पन्नç‾

 

 

सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि

 

कौड़ीराम गोरखपुर।  साहित्यिक चेतना को समर्पित साझा काव्य संग्रह “भाव वाटिका” का भव्य विमोचन समारोह कौड़ीराम स्थित केशव चेरिटेबल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने करकमलों से पुस्तक का विमोचन किया।

 

समारोह की अध्यक्षता वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. विनय श्रीवास्तव ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन कटका सामाजिक क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ‘विनम्र’ द्वारा किया गया।

 

पुस्तक के सम्पादक सर्वेश कान्त वर्मा ‘सरल’, जो एक प्रतिष्ठित पाठ्यपुस्तक लेखक, कवि, साहित्यकार एवं शिक्षक हैं, ने बताया कि यह साझा संग्रह साहित्यिक भावनाओं की विविधता को समेटे हुए है।

 

इस अवसर पर काशी से पधारे आचार्य गौरव पाण्डेय, आचार्य आशीष तिवारी, ई. धनंजय पाण्डेय, दिव्यांश पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार बीडीसी, गुरु पाण्डेय तथा हर्ष तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

 

संत सौरभ पाण्डेय ने कहा कि भाव वाटिका” — सर्वेश कान्त वर्मा ‘सरल’ द्वारा सम्पादित यह साझा काव्य संग्रह 38 रचनाकारों की भावपूर्ण अभिव्यक्तियों का एक अनुपम संग्रहीत पुष्पगुच्छ है, जिसकी भाषा-शैली एवं भाव-शैली दोनों ही अत्यंत सराहनीय एवं हृदयस्पर्शी हैं।

 

भाव वाटिका का प्रकाशन साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा किया गया है, जो नवोदित एवं स्थापित रचनाकारों को एक मंच प्रदान करने हेतु समर्पित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *