June 4, 2026
IMG-20250529-WA0250

सपा के प्रदेश सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बड़हलगंज: गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बड़हलगंज पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सिकंदर कन्नौजिया  का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत सपा विधान सभा अध्यक्ष अमरजीत यादव की अध्यक्षता में किया गया।                  _____गुरुवार को बड़हलगंज सपा कार्यालय पर हुए स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना विचार व्यक्त करते हुए सिकंदर कन्नौजिया ने कहा कि 2027 में अखिलेश को सी एम बनाने का मूड जनता बना चुकी है। जरूरत है जनता के इसी मूड को बनाए रखने का। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच में रह भाजपा के भ्रष्टाचार और अधिकारियों की उदण्डता का पर्दाफाश करें। चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे शासन के उत्पीड़न का शिकार हुए। वर्ना जिस केश में सी बी आई अदालत बेल दे चुकी हो, उसमें ई डी की कोई आवश्यकता नहीं। न्यायालय ने साबित कर दिया कि हाता सबको भाता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सर्वथा पूज्य है पर इस सरकार में ब्राह्मणों का ही उत्पीड़न हो रहा है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत यादव, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दूबे, आशीष शुक्ला,डा बृजभूषण तिवारी, अखिलेश यादव, हरेंद्र यादव, राम दरस यादव, लल्लन तिवारी,गामा यादव, रामानंद यादव, मुनीब यादव, प्रदीप दूबे, अमीर यादव, बबलू यादव आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *