संघर्ष से तप कुन्दन बनने की राह दिखाती हैं अहिल्याबाई होलकर – जनार्दन तिवारी
बड़हलगंज।
मालवा महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह से मनाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा आयोजित सम्मेलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को बड़हलगंज नगर पंचायत कैंप कार्यालय के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन के दौरान चिकित्सा शिविर और कर्मचारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नगर पंचायत बड़हलगंज में चल रहे विकास कार्यों की तेजी और गुणवत्ता की सराहना करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की सक्रियता का बखान किया।
उन्होंने महिलाओं को महारानी अहिल्याबाई होलकर को अपना आदर्श बना कर संघर्षों से घबराए बिना उनका मुकाबला कर विजय हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई का पूरा जीवन संघर्षों से जूझते हुए बीता लेकिन उन्होंने अपने कदम कभी पीछे नहीं हटाया, राजनीति के साथ समाजसेवा और धार्मिक उन्नयन के लिये कार्य करते हुये मिसाल कायम किया। अहिल्याबाई के पति खंडेराव होलकर 1754 में कुंभेर की लड़ाई में दुश्मनों द्वारा मार दिए गए, इस घटना के कुछ ही साल बाद उनके ससुर मल्हार राव होलकर की मृत्यु हो गई। इन घटनाओं से वह विचलित होने की बजाय उन्होंने अपने राज्य और नागरिकों की सुरक्षा के लिए शासन संभालते हुए उन्होंने अपने राज्य पर कुदृष्टि डालने वाले लूटरो व आक्रमणकारियों के विरुद्ध युद्ध की कमान संभाला। उन्होंने खुद युद्ध में सेनाओं का नेतृत्व किया और विजय हासिल किया।
इस अवसर पर विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष बनने के बाद नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ढोल नगाड़े और पटाखे फोड़ कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रीति उमर व संचालन चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने किया। अधिशासी अधिकारी राम समुख ने आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के कार्यों में बेहतरीन परिणाम देने वाले 10 महिला और 06 पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश त्रिपाठी, संयोजक मण्डल महामंत्री राजकुमार निगम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, राजीव पाण्डेय, व्यापारी नेता श्रीकांत सोनी, अवनीश राय, दीपक शर्मा, राम दास, बृजेश वर्मा, अखण्ड शाही, सूरज सोनकर, बीरू गुप्ता, अमलेश भारती, पुरुषोत्तम जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, तबस्सुम बानो, ऋतु सिंह, मानस मंडी त्रिपाठी, अमरनाथ उमर, अनूप जायसवाल, अष्टभुजा सिंह, अरविन्द सिंह, कृष्ण गुप्ता, ओमप्रकाश पाण्डेय, डब्लू सोनकर, चन्दन पांडे, प्रशांत शाही, विपुल निषाद, प्रेम प्रकाश सिंह छोटू, उमेश कुमार यादव, आलोक पांडेय, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*चिकित्सा शिविर का जरूरत मंदो ने उठाया लाभ*
महारानी अहिल्याबाई होलकर जन्मत्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिभा यादव, नेत्र सर्जन डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. सुनील वर्मा, फिजिशियन डा. सर्वेश कुमार और न्यूरो साइक्रियटिस्ट डा. अशोक गुप्ता ने जरूरत मंद मरीजों को अपनी सेवा निःशुल्क प्रदान कर दवाएं भी वितरित किया। कैंप में 02 सौ से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।