June 4, 2026
IMG-20250701-WA0308

दुघर्टना में मारे गए युवको के परिवार को दिया आर्थिक मदद

-मानव सेवा शिक्षा संस्थान ने  बढ़ाया हाथ

बड़हलगंज

क्षेत्र के सिधुआपार गांव के करवनिया टोला के चार युवको की एक माह पूर्व 31 मई को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मानव सेवा शिक्षा संस्थान के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने चारों मृतक युवकों के परिवार को चेक प्रदान कर आर्थिक सहयोग दिया।

मंगलवार को सिधुआपार गांव पहुचे श्री गुप्ता ने कहा कि अकाल मृत्यु के चलते परिवार अब भी सदमे में है। इन परिवारों को सरकार की मदद के साथ-साथ समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। तभी सामाजिकता की मिशाल कायम रहेगी। भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता, विहिरप के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, अध्यक्ष प्रिया गुप्ता, अभिषेक राय, पंकज यादव, सुरेश राय, मंगेश तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *