देहदानी, समाजसेविका डॉ. रागिनी पाण्डेय को ‘लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2025’ से सम्मानित
गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के ग्राम भस्मा की निवासिनी, समर्पित समाजसेविका व देहदानी डॉ. रागिनी पाण्डेय को सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए ‘लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 22 जून 2025 को बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण (बेतिया) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम ‘पर्यावरण महाकुंभ’ के दौरान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल की संसद सदस्य वीना शर्मा, अध्यक्ष धरा धाम। प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डा सौरभ पाण्डेय,डॉ. सौरभ पाण्डेय, तथा संचालक मेरी एडलीन थे। कार्यक्रम का आयोजननिरोजा ग्रीन इंडिया फाउंडेशन परिवार द्वारा किया गया।
इस दौरान
डॉ. नीरज गुप्ता (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), पद्मश्री डॉ. विजय कुमार शाह (ग्लोबल गवर्नर), डॉ. प्रवेन्द्र सिंह (इंटरनेशनल डायरेक्टर) डा एहसान अहमद, पी यन पाण्डेय आदि गणमान्य उपस्थित थे
डॉ. रागिनी पाण्डेय नारी जागरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सर्वधर्म सद्भाव को समर्पित कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने देहदान का संकल्प लेकर समाज में जीवन के बाद भी सेवा का भाव प्रस्तुत किया है, जो उन्हें एक मिसाल बनाता है। वे धरा धाम इंटरनेशनल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था के माध्यम से अपने पति डॉ. सौरभ पाण्डेय के साथ मिलकर सामाजिक व आध्यात्मिक जागरूकता का अभियान चला रही हैं।
कार्यक्रम में भारत, अमेरिका, नेपाल, थाईलैंड व कंबोडिया सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और डॉ. रागिनी पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें “समर्पित नारी नेतृत्व की प्रतिमा” कहा।