June 4, 2026
IMG-20250704-WA0256

*बड़हलगंज  प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विद्यालय मर्जर के खिलाफ उठाई आवाज*

*विधायक चिल्लूपार प्रतिनिधि को सौपा ज्ञापन*

आज दिनांक 04-07 2025 को उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ बड़हलगंज इकाई ने परिषदीय विद्यालयों की रिपेयरिंग और मर्जर नीति के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया । ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी और ब्लॉक मंत्री रितेश राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने चिल्लूपार के विधायक प्रतिनिधि श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी जी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार के इस निर्णय को शिक्षा अधिकार अधिनियम RTE 2009 और बाल अधिकारों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौपने के दौरान शिक्षकों ने कहा की 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को मर्जर करने का निर्णय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की पहुंच को सीमित करेगा इससे गरीब मजदूर और वंचित परिवारों के बच्चे खासकर बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो जाएगी क्योंकि मर्जर के बाद स्कूलों की दूरी बढ़ जाएगी और ड्रॉप आउट दर में वृद्धि होगी।

जबकि RTE के तहत प्रत्येक बच्चे को 1 किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक और 3 किलोमीटर के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय की सुविधा मिलनी चाहिए। मर्जर नीत इस अधिकार का खुला उल्लंघन है। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि जिन स्कूलों में 100 या 150 से कम छात्र संख्या है वहां के वहां के प्रधानाध्यापक को सर प्लस घोषित कर  प्रधानाध्यापक पद समाप्त कर दिया जा रहा है। ऐसा होने पर हजारों रसोईया के पद समाप्त हो जाएगें तथा दूर के छात्रों को विद्यालय पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ेगा जिसको लेकर शिक्षकों में रोष है।

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी न हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन तेज करेंगे संघ के नेताओं ने कहा कि यह नीति न केवल शिक्षकों के रोजगार को खतरा में डालती है बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को भी कमजोर करती है शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि मर्जर के बजाय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, बुनियादी सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बड़हलगंज के मिडिया प्रभारी हरिलाल निषाद, आचार्य रामाश्रय तिवारी,राजकुमार, पूनम चन्द, रामवृक्ष, जयकृष्ण राय, निलेश राय, ललितेश तिवारी, दिनेश सिंह,  अजीत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार राव, विनोद, शिवसेवक दत्त,  मनोज यादव, अभयनाथ तिवारी,हरेकृष्ण तिवारी,आशीष अवस्थी, अनिल सिंह, लालचंद, समीउल्लाह, अजय सिंह, कृष्ण कुमार राय, अभिषेक, दुर्गविजय, समीम अंसारी, फिरोज, प्रेम कुमार, बिरेन्द्र भास्कर,रणधीर सिंह, धनंजय दूबे, राधाकृष्ण सिंह, अंगद पाण्डेय, प्रदीप कुमार, आलोक पाण्डेय, राम रेखा आदि भारी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *