मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे डा: मुखर्जी – राजेश त्रिपाठी
बड़हलगंज । चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज उपनगर में स्थित एक मैरेज हाल में बड़हलगंज मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में भाजपा ने डा . श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की । कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।बतौर मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के सभी मण्डलों में जयंती आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहां कि डा. मुखर्जी मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे ।वे सांस्कृतिक एकता के समर्थक थे और धर्म के आधार पर विभाजन के विरोधी थे । विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह ने कहां कि डा. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी । वे धारा 370 को समाप्त करने के पक्षधर थे । प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनका यह सपना पूरा हुआ । कार्यक्रम को पूर्व जिला उ पाध्यक्ष कमलेश पटेल ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तिव व कृतित्व पर चर्चा करते हुए लोगों को विस्तार से बताया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र व संचालन अखण्ड प्रताप शाही ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आलोक तिवारी रहे ।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप में विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, गोपाल यादव, विनय पाण्डेय, विनय तिवारी, बनवारी प्रसाद, रामजी वर्मा, सुरेश पटवा, अजित सिंह, धर्मराज निषाद, मनमोहन पटवा, श्रीराम मद्धेशिया, गौरव उम्र, विजय लक्ष्मी जायसवाल, गीता सिंह, मीनू श्रीवास्तव, प्रेमलता गिरी, मंजू सिंह, राजेश सिंह, अशोक यादव, शिवाजी सिंह, गिरजेश तिवारी, शैलेन्द्र राय, राम किशुन प्रजापति, शिवप्रकाश यादव, दिलीप निगम, भानू पाण्डेय, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।