June 4, 2026
IMG-20250706-WA0181

विधायक ने गोला के पड़ौली में नवनिर्मित नलकूप का किया उद्घाटन

 

गोला गोरखपुर,विधानसभा चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गोला ब्लॉक के पटौहा ग्राम सभा में नव निर्मित नलकूप का उद्घाटन किया और नलकूप परिसर में वृक्षारोपण किया!

इस पूरे क्षेत्र में उसर की जमीन ज्यादा है सिचाई का कोई साधन न होने के नाते कोई फसल यहा ठीक से हो नही हो पाती थी यहा क्षेत्र वासियो की काफी दिनो से मांग थी कि यहा सिचाई विभाग का नलकूप लगे जिससे सिचाई सुलभ हो और फसल ठीक से हो पाये!

क्षेत्र की मांग को देखते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने सिचाई विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया था जिसके बाद से उत्तर प्रदेश सरकार के पंडित अटल बिहारी बाजपेई जनजीवन योजना के तहत नलकूप बन के तैयार हो जाने के बाद आज विधायक द्वारा नलकूप परिसर मे वृक्षारोपण कर फिर नव निर्मित नलकूप का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया!

इस अवसर पर मुख्य रूप से गुड्डू राय विधायक प्रतिनिध आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , विनय तिवारी, प्रशांत शाही, राजीव पाण्डेय, शिवाजी सिंह,  प्रवीण दूबे, अशोक सिंह, मानस मणि त्रिपाठी, राणा यादव, लोकनाथ पाण्डेय, रत्नाकर तिवारी, मन्टू दूबे , उमेश यादव व सिचाई विभाग अधिशासी अभियंता के साथ नलकूप खण्ड के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *