June 4, 2026
IMG-20250706-WA0173

मुख्यमंत्री के साथ वृक्षारोपण बेबीनार में नगर पंचायत बड़हलगंज हुआ शामिल

 

एसटी/एससी आयोग के उपाध्यक्ष, दर्जप्राप्त राज्यमंत्री बेचनराम भी रहे मौजूद

 

नगरपंचायत की तरफ से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया स्वागत

 

बड़हलगंज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “मां के नाम  वृक्षारोपण” अभियान के तहत प्रदेश भर में वृक्ष लगाए जाने के लिये जनसामान्य को प्रोत्साहित करने के जिलापंचायत अध्यक्ष, सदस्य, चेयरमैन, मेयर आदि जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित बेबीनार में नगर पंचायत बड़हलगंज ने अपनी सहभागिता निभाते हुए बृहद्व पौधरोपण के लिए संयोजना तैयार किया।

रविवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के श्री विश्वनाथ उमर सभागार में एसटी/एससी आयोग के उपाध्यक्ष, दर्जप्राप्त राज्यमंत्री बेचनराम के नेतृत्व में चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी रामसमुख सहित सभासदों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण प्रोत्साहन और नदियों की स्वच्छता के साथ अमृत सरोवर के लिए आयोजित मुख्यमंत्री के साथ बेबीनार में हिस्सा लिया।

इस दौरान नगर पंचायत द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाए जाने और उनके संरक्षण की योजना बनाने के साथ सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तियों को भी इस अभियान से जोड़ कर “मां के नाम  वृक्षारोपण” करने को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।

इसके पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री बेचन राम में नगर पंचायत कार्यालय में प्रतिनिधि महेश उमर ने माल्यार्पण करने के बाद भगवान श्रीराम का तैलचित्र भेट कर स्वागत किया।

इस अवसर सभासद राजीव मिश्रा, दीपक गौड़, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, रवि साहनी, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, संजय सोनकर, लिपिक सुनील कुमार, नगर पंचायत रविन्द्र चौधरी, विपुल साहनी, नेयाज अहमद, विकास गौड़, हिमांशु गौड़, भाजपा नेता अरविंद सिंह, संजय मौर्य आदि मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *