June 4, 2026
IMG-20250706-WA0169

ताजिया जुलूस बना हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

 

धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत संगम बना गोरखपुर का मुहर्रम जुलूस

 

गोरखपुर (बेलीपार)।

मुहर्रम के अवसर पर गोरखपुर के डवरपार, सोकहना, बरईपार, महावीर छपरा, बेलीपार, सेवई, भीटी, एकला आदि गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। गमगीन माहौल में हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में निकला यह जुलूस धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

 

सोकहना गांव का ताजिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे हिन्दू समुदाय के लोगों ने वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप निकाला। हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग जुलूस में कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए। डवरपार, बरईपार और सोकहना के ताजिया बरईपार मोड़ पर एकत्रित हुए, जहां इंसानियत की मिसाल कायम हुई।

 

इस अवसर पर धरा धाम इंटरनेशनल के सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने कहा कि ऐसी परंपराएं प्रेम, एकता और धार्मिक सहिष्णुता की बुनियाद मजबूत करती हैं।

 

जुलूस में नरेश ,याशीन, जलालुद्दीन, सत्तार शाकिर अली, बतकुला, हाफिज हब्बीबुर, जमील अहमद, सत्तार, गुरु बाबा, नरेश, धोबी, नजई, मुन्ना समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *